लड़कियों के लिए मार्च के अंत में दोबारा खोले जा सकते हैं स्कूल: तालिबान
तालिबान के संस्कृति और सूचना उप-मंत्री ज़बीउल्लाह मुजाहिद ने समाचार एजेंसी 'एसोसिएटेड प्रेस' के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि वह अफगानिस्तान में लड़कियों के लिए मार्च के अंत में दोबारा स्कूल खोलने पर विचार कर रहे हैं। मुजाहिद ने कहा, "हम शिक्षा के खिलाफ नहीं हैं... लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा "सरकार की क्षमता का सवाल है।"