inshorts

लड़कियों को फिर स्कूल जाने की जल्द-से-जल्द अनुमति देंगे: तालिबान

तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि लड़कियों को फिर स्कूल जाने की जल्द-से-जल्द अनुमति दी जाएगी। मुजाहिद ने कहा, "हम चीज़ों (फैसलों) को अंतिम रूप दे रहे हैं।" तालिबान के शासन वाले नए शिक्षा मंत्रालय ने इस महीने कहा था कि लड़कों के लिए स्कूल फिर से खुलेंगे और 'सभी शिक्षकों और लड़कों को स्कूल जाना चाहिए'।