inshorts

लड़की ने नशे की हालत में एमपी में सड़क पर किया हंगामा, सेना की जीप को कई बार मारी लात

ग्वालियर (एमपी) में एक लड़की द्वारा 8 सितंबर को सड़क पर हंगामा करने और सेना की जीप को कई बार लात मारने का वीडियो वायरल हुआ है। बतौर रिपोर्ट्स, लड़की ने एक आर्मी अफसर से बदसलूकी भी की। पुलिस ने बताया, "लड़की नशे की हालत में भी थी। उसके खिलाफ आबकारी कानून के तहत केस दर्ज किया गया है।"