लड़कों ने कहा था 'तुम्हें आईआईटी में आरक्षण के चलते सीट मिलेगी': जेईई (मेन) 2023 की टॉपर
जेईई (मेन) 2023 सेशन-2 के टॉपर्स में शामिल रिद्धि माहेश्वरी ने बताया है कि उनकी कोचिंग क्लास के लड़कों ने कहा था कि आईआईटी में लड़कियों के लिए सीटें आरक्षित होने के कारण उन्हें अच्छा ब्रांच मिल जाएगा। हालांकि, रिद्धि ने परीक्षा में 100 परसेंटाइल हासिल किए। बकौल रिद्धि, 'लड़कियां गणित में अच्छी नहीं होती' की धारणा गलत है।