inshorts

लता मंगेशकर के निधन पर कर्नाटक में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा

कर्नाटक सरकार ने दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के निधन पर राज्य में 6 और 7 फरवरी को राजकीय शोक की घोषणा की है। सरकारी आदेश के मुताबिक, इस दौरान किसी सरकारी या सार्वजनिक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। वहीं राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा आधा झुका रहेगा। इससे पहले महाराष्ट्र ने भी सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।