लद्दाख बॉर्डर पर समझौता होने के बाद चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल: रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी लद्दाख में डेमचोक और डेपसांग से भारत और चीन के सेना के पीछे हटने को लेकर हुए समझौते के बाद भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल अगले कुछ सप्ताह में चीन जाएंगे। बकौल रिपोर्ट, चीन यात्रा के दौरान डोभाल सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधि वार्ता के नए संस्करण में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।