लद्दाख के कारगिल में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई के समर्थन में एक विशाल प्रदर्शन हुआ है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ नारे लगाए और उनका प्रतीकात्मक जनाज़ा निकाला। गौरतलब है कि यह प्रदर्शन ईरान में चल रहे शासन विरोधी प्रदर्शनों के जवाब में आयोजित किया गया था।