लद्दाख में सामान्य हो रहे हालात, 26 प्रदर्शनकारी हुए रिहा; हिंसा की होगी न्यायिक जांच

लद्दाख में बीते हफ्ते हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। 1 अक्टूबर को लेह में कर्फ्यू में 8 घंटे की ढील दी गई थी जिससे सड़कों पर थोड़ी चहल-पहल रही। वहीं, हिंसा के दौरान गिरफ्तार किए गए 26 प्रदर्शनकारी रिहा कर दिए गए हैं। प्रशासन ने हिंसा को लेकर न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।