लद्दाख की अधिकारी का दावा- भारतीय सीमा में घुसे थे चीनी सैनिक; शेयर किया वीडियो

न्योमा (लद्दाख) की ब्लॉक डेवलपमेंट चेयरपर्सन यूर्गेन चोडोन ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा है कि 28 जनवरी को चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुसे थे। बकौल चोडोन, "उन्होंने हमारे ही...क्षेत्र से चरवाहों को खदेड़ा।" उन्होंने इस कथित घटना का 45-सेकेंड का वीडियो शुक्रवार को ट्वीट किया था लेकिन एक डिफेंस सोर्स ने कहा कि वीडियो पुराना लग रहा है।