नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया है कि कारगिल (लद्दाख) के 146 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में सोमवार की शाम 7:01 बजे भूंकप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई और नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप के झटकों से पाकिस्तान के कुछ हिस्से भी प्रभावित हुए हैं।