लद्दाख में गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स से 12 सितंबर तक भारत-चीन सेनाओं की वापसी पूरी होगी: एमईए
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बताया है कि लद्दाख में गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स से भारतीय और चीनी सैनिकों की वापसी 12 सितंबर तक पूरी हो जाएगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि दोनों देश इस बात पर भी रज़ामंद हुए हैं कि क्षेत्र में दोनों पक्षों द्वारा बनाए गए सभी अस्थायी ढांचे और अन्य संबद्ध ढांचे ध्वस्त किए जाएंगे।