लद्दाख में गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स से पीछे हटना शुरू हुए भारत व चीन के सैनिक

भारत और चीन ने बताया है कि जुलाई में 16वें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता में आम सहमति बनने के बाद लद्दाख में गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स पैट्रोलिंग पॉइंट 15 से दोनों देशों के सैनिक पीछे हटना शुरू हो गए हैं। दोनों देशों ने संयुक्त बयान में कहा कि यह 'सीमावर्ती इलाकों में शांति बनाए रखने के लिए ज़रूरी है।'