लद्दाख में पैंगोंग लेक में ऑडी चला रहे गुरुग्राम के पर्यटकों का वीडियो हुआ वायरल

लद्दाख में पैंगोंग लेक के किनारे पर गुरुग्राम के नंबर प्लेट वाली ऑडी चला रहे पर्यटकों का एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में लेक के किनारे एक फोल्डेबल मेज़ और कुर्सी पर शराब की बोतलें भी रखी हुई दिख रही हैं। ट्विटर पर कई यूज़र्स ने इस वीडियो को 'शर्मनाक' बताया और कार्रवाई करने की मांग की।