सरकार द्वारा गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 2030, 2050 और 2085 की अवधि में उच्च तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है। बकौल रिपोर्ट, इस अवधि में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, गोवा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में सबसे कम तापमान बढ़ने की संभावना है।