ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच मेलबर्न में जारी चौथे टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज से स्टंप माइक पर 'हंसकर बात नहीं करनी इनसे' कहते हुए सुने गए। दरअसल, सिराज को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मार्नस लबुशेन से बात करते हुए देखने पर विराट ने यह बात कही। मैच में विराट व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ सैम कोंस्टास की बहस भी हुई।