ललित मोदी को बड़ा झटका, वनुआतु के प्रधानमंत्री ने उनका पासपोर्ट रद्द करने का दिया निर्देश

वनुआतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने नागरिकता आयोग को आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द करने का निर्देश दिया है। नापत ने कहा कि वनुआतु की नागरिकता पाना अधिकार नहीं बल्कि विशेषाधिकार है और इसके लिए उचित वजह होनी चाहिए। उनके ऑफिस ने कहा कि प्रत्यर्पण से बचने जैसे प्रयासों से ललित की मंशा साफ हो जाती है।