IPL के संस्थापक ललित मोदी ने शनिवार को बताया कि उन्हें ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है। उन्होंने X पर लिखा, "15 सितंबर 2026 को परिवार और दोस्तों के बीच मैंने ब्रिटिश नागरिकता मिलने का जश्न मनाया।" गौरतलब है कि वित्तीय अनियमितताओं, मनी लॉन्ड्रिंग और बोली में धांधली के आरोपों के बाद ललित मोदी 2010 में लंदन चले गए थे।