आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी ने साफ किया है कि वह हमेशा के लिए भारत नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा, "मैं लंदन में ही रहूंगा और समय-समय पर भारत आता रहूंगा ताकि पारिवारिक बिज़नेस में अपने बेटे की सही जगह पक्की कर सकूं।" यह सफाई ऐसे समय में आई है जब उन्होंने 16 साल बाद भारत लौटने का एलान किया था।