भोपाल (मध्य प्रदेश) से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने श्रद्धा वालकर की हत्या के मामले को लेकर कहा है, "देश में फैल रहा लव जिहाद का ज़हर हमारे लिए कलंक है, इसको मिटाना हम सबकी ज़िम्मेदारी है।" उन्होंने कहा, "अगर आप हिंदू लड़की हैं तो हिंदुओं में शादी करिए, लव कुछ नहीं होता यह अब जिहाद हो चुका है।"