लखनऊ (यूपी) में एक पुलिस कॉन्स्टेबल की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर ससुरालवालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद खुदकुशी कर ली। वीडियो में महिला ने कहा, "मेरे पति के जीजा व भाई कहते हैं इसे (मुझे) मार दो, हम तुम्हें बचा लेंगे, ये लोग रोज़ टॉर्चर करते हैं।" महिला ने 4-महीने पहले लव मैरिज की थी।