लव मैरिज से खफा पिता करने वाले थे जायदाद से बेदखल, दिल्ली में बेटे ने सुपारी देकर कराई हत्या
दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में एक युवक ने अपने नौकर और उसके बेटे को सुपारी देकर अपने ही पिता की हत्या करा दी है। पुलिस ने मृतक के बेटे और नौकर के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी बेटे की लव मैरिज से मृतक नाराज़ था और उसे अपनी संपत्ति से बेदखल करना चाहता था।