मंदसौर (एमपी) में बीते दिनों भागकर लव मैरिज करने वाली एक युवती का उसके परिवारवालों ने जीवित रहते हुए 'अंतिम संस्कार' करा दिया। उन्होंने गांव में शोक पत्रिका बंटवाई और मृत्यु के उपरांत होने वाली परंपराएं निभाईं। बकौल परिजन, उन्होंने युवती की गुमशुदगी की शिकायत दी थी लेकिन उसने युवक संग थाने पहुंचकर परिवार को पहचानने से इनकार कर दिया।