लवप्रीत तूफान की बेगुनाही के सबूत हैं, उन्हें रिहा कर दिया जाएगा: पंजाब पुलिस

हत्या के मामले में गिरफ्तार 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी के खिलाफ हुए प्रदर्शन के बाद अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें रिहा कर दिया जाएगा। वहीं, अमृतसर के पुलिस कमिश्नर जसकरण सिंह ने कहा, "लवप्रीत की बेगुनाही के पर्याप्त सबूत हैं और कानून अपना काम करेगा।"

Load More