inshorts

लवर के साथ बेटी की ट्रिप के दौरान उस पर नज़र रखने के लिए पुतिन ने भेजी थी 'जासूसों की फौज'

लीक हुए गोपनीय दस्तावेज़ों के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी कैटरीना तिखोनोवा और उनके नए लवर इगोर ज़ेलेंस्की की रोमांटिक ट्रिप के दौरान बेटी पर नज़र रखने के लिए पुतिन ने 'रूसी खुफिया अधिकारियों की फौज' भेजी थी। सबसे युवा रूसी अरबपति किरिल शामलोव से शादी टूटने के बाद तिखोनोवा ने ज़ेलेंस्की को डेट करना शुरू किया था।