inshorts

लश्कर के आतंकी का ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा कबूलनामा, मुरीदके पर बेनकाब हुआ पाकिस्तान

ऑपरेशन सिंदूर में हुए नुकसान को लेकर पाकिस्तान एकबार फिर बेनकाब हुआ है। LeT के एक आतंकी का वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रहा है, "मैं इस वक्त मुरीदके में मरकज़-ए-तैयबा कैंप के सामने खड़ा हूं...जिसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तबाह कर दिया गया था...यहां से बड़े मुजाहिदीन निकले हैं।" वीडियो में उसके पीछे मलबा बिखरा हुआ दिखा।