लश्कर के 2 आतंकी जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए ढेर, एके-47 राइफल समेत हथियार बरामद

कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) के नवापोरा में एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों को मार गिराया है। पुलिस के मुताबिक, मारे गए आतंकियों की पहचान कुलगाम निवासी यासिर वानी व शोपियां निवासी रईस मंज़ूर के रूप में हुई है। बकौल पुलिस, इनके पास से 1 एके-47 राइफल, एक पिस्टल सहित आपत्तिजनक सामग्री और हथियार व गोला-बारूद बरामद हुए हैं।