आरबीआई ने कहा है कि कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के एक लहर के बजाय अचानक आई बाढ़ होने के अनुमान ने निकट भविष्य की संभावनाओं को उज्जवल किया है। बकौल आरबीआई, वित्तीय बाज़ार 'आशावादी' दिख रहे हैं। बैंक ने कहा, "उपभोक्ताओं व व्यावसायिक आत्मविश्वास में उत्साह के साथ...भारत में समग्र आर्थिक गतिविधियां मज़बूत बनी हुई हैं।"