लहसुन की सही कीमत न मिलने से नाराज़ किसानों ने एमपी में लहसुन की बोरियों को नदी में फेंका
मध्य प्रदेश के मंदसौर और इंदौर समेत कई जगहों के किसानों द्वारा लहसुन की सही कीमत न मिलने के कारण लहसुन से भरी बोरियों को नदी-नाले में फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इससे पहले हाल ही में मध्य प्रदेश के सीहोर से भी किसानों द्वारा नदी में लहसुन की बोरियां फेंकने का वीडियो सामने आया था।