inshorts

लाइमलाइट में रहने के लिए सभी कुछ-न-कुछ खोजते हैं: तुर्की के राष्ट्रपति के बयान पर सिंह

केंद्रीय मंत्री जनरल वी.के सिंह ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोआन द्वारा कश्मीर का मुद्दा उठाने पर कहा है कि इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा, "लाइमलाइट में रहने के लिए सभी कुछ-न-कुछ खोजते हैं। उनके देश और सऊदी वर्ल्ड में समस्या हो रही है इसलिए उन्हें कुछ-न-कुछ करना है।"