inshorts

लाइव के दौरान चीन में अपनी टिकटॉकर पूर्व पत्नी को आग लगाने वाले शख्स को मिली मौत की सज़ा

चीन में एक शख्स को अपनी पूर्व पत्नी की आग लगाकर हत्या करने के मामले में मौत की सज़ा सुनाई गई है। 14 सितंबर, 2020 को तिब्बती ब्लॉगर ल्हामो के पूर्व पति टैंग लू ने टिक-टॉक पर लाइव-स्ट्रीमिंग के दौरान उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। ल्हामो 90% जल गई थी और हफ्तों बाद उसकी मौत हो गई।