अबू धाबी मास्टर्स खिताब जीतने के बाद 18-वर्षीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी लाइव रेटिंग में तीसरी सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी वर्तमान रेटिंग 2724.6 है। 5 बार के शतरंज विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद 2756.0 रेटिंग के साथ शीर्ष भारतीय हैं। ओलंपियाड में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले गुकेश डी. दूसरी सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय हैं।