सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में पहली बार घातक वारोआ प्लेग फैलने के बाद 60 लाख से अधिक मधुमक्खियों को मारा गया है। मधुमक्खियों के लिए सबसे बड़ा खतरा माने जाने वाला यह पैरासाइट उनका खून चूसता है, उन्हें अपंग बनाता है और वे उड़ नहीं पातीं। ऑस्ट्रेलिया के करोड़ों डॉलर के शहद उद्योग को बचाने के लिए उन्हें मारा जा रहा है।