लापता चीनी टेनिस प्लेयर पेंग ने आईओसी चीफ के साथ वीडियो कॉल में सुरक्षित होने का किया दावा

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने रविवार को कहा कि चीनी टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने आईओसी अध्यक्ष के साथ 30 मिनट की वीडियो कॉल की और उन्हें बताया कि वह सुरक्षित हैं और बीजिंग में अपने घर पर हैं। दरअसल, चीन के पूर्व उप-प्रधानमंत्री झांग गाओली पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद पेंग सार्वजनिक रूप से नहीं दिखी थीं।