लापता बेटी को खोज रही 36-वर्षीय महिला का 3 लोगों ने दिल्ली में किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया है कि पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग में अपनी 17-वर्षीय लापता बेटी को खोज रही 36-वर्षीय महिला से गैंगरेप के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एक रेस्टोरेंट में बतौर वेटर काम करते थे। महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक दी जिसे पीकर वह बेहोश हो गई थी।