‘लापता’ होने के पोस्टरों से प्रज्ञा ठाकुर हुईं नाराज़, कहा- देशद्रोहियों के लिए कोई जगह नहीं है
बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कोविड-19 महामारी के दौरान उनके लापता होने के पोस्टर लगाने के लिए प्रदेश कांग्रेस के एक विधायक की आलोचना की और कहा कि ऐसे कांग्रेसियों व देशद्रोहियों के लिए देश में कोई स्थान नहीं है। बकौल ठाकुर, "पशु में भी संवेदना होती है...लेकिन ये तो पशु से भी गए बीते हैं...बीमार को बीमार नहीं मानते।"