लापरवाह नहीं होना चाहिए: ओमीक्रॉन को लेकर दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट को लेकर कहा है कि दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों को निगरानी बढ़ाने के साथ अपने स्वास्थ्य व मानकों को मज़बूत करना चाहिए और वैक्सीनेशन बढ़ाना चाहिए। रीजनल डायरेक्टर डॉक्टर पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा, "हमें किसी भी कीमत पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए...इस रीजन की 31% आबादी को दोनों डोज़ लग चुकी हैं।"