एक रिपोर्ट में फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी के अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि आफताब पूनावाला पॉलीग्राफ टेस्ट के एक सेशन में लगातार खांसता और छींकता रहा जिससे मशीन पर रीडिंग प्रभावित हुई। अधिकारी ने कथित तौर पर कहा कि एक पिछले सेशन में उसने ज़रूरी सवालों के जवाब नहीं दिए। सोमवार को पॉलीग्राफ टेस्ट का नया सेशन हुआ।