लॉर्ड्स में आज लाल नंबरों वाली विशेष शर्ट पहनकर क्यों उतरे इंग्लैंड के क्रिकेटर?
इंग्लिश क्रिकेटरों ने फेफड़ों के कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लॉर्ड्स में शुक्रवार को रूथ स्ट्रॉस फाउंडेशन के समर्थन में लाल नंबरों वाली विशेष शर्ट पहनी। भारतीय खिलाड़ियों ने दिन की शुरुआत में लाल टोपी पहनी थी। पूर्व इंग्लिश कप्तान ऐंड्रयू स्ट्रॉस ने 2018 में पत्नी रूथ के निधन के बाद फाउंडेशन की स्थापना की थी।