रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' घरेलू बॉक्स ऑफिस में ₹60 करोड़ की भी कमाई नहीं कर पाई जिसके बाद उन्होंने नुकसान की भरपाई के लिए अपनी फीस छोड़ने का फैसला किया है। बकौल रिपोर्ट्स, वायकॉम-18 को फिल्म पर ₹100 करोड़ का घाटा हुआ है लेकिन आमिर के फीस छोड़ने के बाद यह घाटा कम हो जाएगा।