लालू ने लालटेन की छाप वाला हरा गमछा डालकर किया मतदान, बीजेपी ने ईसी से की शिकायत
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में शनिवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गले में लालटेन की छाप वाला हरा गमछा डालकर पटना (बिहार) में मतदान किया। बिहार बीजेपी ने लालू पर आरजेडी का प्रचार करने व आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाकर चुनाव आयोग से शिकायत की है। बीजेपी ने कहा, "गमछे में...आरजेडी का चिह्न बना था।"