लिफ्ट ऑपरेटर ने मुंबई में सोसायटी की लिफ्ट में किया 7 साल की बच्ची का यौन शोषण
मुंबई पुलिस ने एक सोसायटी की लिफ्ट में 7 वर्षीय बच्ची का यौन शोषण करने के आरोप में 19 वर्षीय लिफ्ट ऑपरेटर को बुधवार को गिरफ्तार किया। घटना 21 मार्च को सुबह 9:30 बजे के आसपास हुई जब बच्ची उस बिल्डिंग में ट्यूशन पढ़ने गई थी। घटना का पता चलने पर परिजन ने लिफ्ट का सीसीटीवी फुटेज चेक किया था।