inshorts

लिफ्ट देने के बहाने मां और बेटी को कार में बिठाया गया, चलती कार में रुड़की में किया गया गैंगरेप

रुड़की (उत्तराखंड) में चलती कार में 6-साल की बच्ची और उसकी मां से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, "रास्ते में एक युवक ने मां-बेटी को लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बिठाया, फिर उसके साथियों ने उनका गैंगरेप किया और बाद में उन्हें गंग नहर किनारे कांवड़ पटरी पर छोड़कर चले गए।"