नोएडा की एक सोसायटी में लिफ्ट में जा रहे एक पालतू कुत्ते ने युवक पर हमला कर उसे काट लिया। वीडियो में दिख रहा है कि लिफ्ट का गेट खुलने पर कुत्ता शख्स पर हमला करता है और उसका मालिक कुत्ते को नियंत्रित करने की कोशिश करता है। पुलिस ने बताया, "यह वीडियो 2 महीने पुराना है...आवश्यक कानूनी कार्रवाई होगी।"