लियोनेल मेसी ने अपनी सऊदी अरब की यात्रा को लेकर पीएसजी से मांगी माफी
फ्रांस के फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के फॉरवर्ड लियोनेल मेसी ने अपनी हालिया सऊदी अरब की अनधिकृत यात्रा को लेकर क्लब से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। मेसी ने कहा, "मुझे विश्वास था कि खेल के बाद हमारे पास छुट्टी होगी। मैंने इसलिए इस यात्रा को लेकर प्लान किया और मैं इसे रद्द नहीं कर सकता था।"