दिल्ली के तिलक नगर में मनप्रीत सिंह नामक 45-वर्षीय शख्स को अपनी 35-वर्षीय लिव-इन पार्टनर रेखा रानी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, उसने कथित तौर पर रेखा के जबड़े और गले पर चाकू मारा और उसके दाहिने हाथ की उंगली काट दी। उस समय रेखा की 16-वर्षीय बेटी दूसरे कमरे में सो रही थी।