लिव-इन रिलेशनशिप का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने की मांग को लेकर एससी में दायर की गई याचिका

लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन के लिए केंद्र सरकार से नियम बनाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता ने कहा है कि लिव-इन पार्टनर्स द्वारा रेप और हत्या समेत अन्य मामलों में वृद्धि हुई है। इस याचिका में दिल्ली के श्रद्धा वालकर हत्याकांड का भी ज़िक्र है।