आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में अब तक की प्रक्रिया में इंग्लिश ऑल-राउंडर लियम लिविंगस्टन सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने हैं। 28-वर्षीय लिविंगस्टन को पंजाब किंग्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को पछाड़ते हुए ₹11.5 करोड़ में खरीदा है। लिविंगस्टन ने वेस्टइंडीज़ के निकोलस पूरन और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा को पछाड़ा जो मौजूदा नीलामी में ₹10.75 करोड़-₹10.75 करोड़ में बिके हैं।