लिसीप्रिया ने ताजमहल के पीछे के इलाके की सफाई से पहले व बाद की तस्वीरें कीं शेयर

पर्यावरण कार्यकर्ता लिसीप्रिया कंगुजम ने ताजमहल के पीछे के इलाके की सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में ताजमहल के पीछे पड़ा कचरा जबकि दूसरी तस्वीर में वह इलाका साफ दिख रहा है। पिछले महीने 10-वर्षीय लिसीप्रिया ने ताजमहल के पीछे के इलाके में पड़े कूड़े-करकट की तस्वीर शेयर कर लिखा था, "इंसानों...आपका शुक्रिया😞।"