लिसीप्रिया ने शेयर की कचरे से भरी आना सागर झील की तस्वीर, सीएम गहलोत से पूछा सवाल

10-वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता लिसीप्रिया कंगुजम ने ट्विटर पर कचरे से भरी अजमेर (राजस्थान) स्थित आना सागर झील की तस्वीर शेयर कर लिखा, "अब यह झील कचरा डालने का एक स्थान बन गई है।" उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को टैग कर लिखा, "क्या यह आपके सपनों का शहर है? अजमेर के डीएम क्या कर रहे हैं?"