लिस्टिंग के दिन पेटीएम के शेयरों में आईपीओ मूल्य से आई 25% की गिरावट

पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरों में गुरुवार को लिस्टिंग वाले दिन शुरुआती कारोबार के दौरान आईपीओ मूल्य ₹2,150 से करीब 25% की गिरावट आई। वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर बीएसई पर ₹1,955 पर सूचीबद्ध हुए और टूटकर ₹1,586 के निचले स्तर तक गिर गए। गौरतलब है कि पेटीएम का ₹18,300 करोड़ का आईपीओ 1.89 गुना सब्सक्राइब हुआ था।